आमिर से मात्र 7 करोड़ दूर हैं टाईगर सलमान

सलमान की एक था टाईगर ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचाना शुरु कर दिया था। पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई करके इस फिल्म ने खुद सलमान खान की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिर हाल ही में भारत और विदेशी मार्केट में हिट रही शाहरुख की फिल्म रा.वन का रिकॉर्ड तोड़कर ये फिल्म और भी आगे बढ़ गई। इस फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के पीछे एक सबसे बड़ा कारण ये भी था कि इसके बाद से अब तक बॉक्स ऑफिस पर कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अक्षय कुमार की फिल्म जोकर रिलीज हुई भी तो उसे इतना निगेटिव रिस्पांस मिला की वो पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई।
इसके अलावा फराह खान और बोमन ईरानी की फिल्म शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी भी रिलीज हुई लेकिन ये भी कुछ खास कमाल ना दिखा सकी। फिल्हाल इस हफ्ते रिलीज हुई बिपाशा और इमरान की राज़ 3 से बॉक्स ऑफिस को कुछ उम्मीदें हैं लेकिन सिने क्रिटिक्स के अनुसार इस फिल्म से एक था टाईगर को कोई खतरा नहीं है क्योंकि ये फिल्म हॉरर फिल्म कैटेगरी की है। हालांकि फिल्म के हीरो इमरान हाशमी ने अपने लिए एक था टाईगर का टारगेट रखा है लेकिन इसके बावजूद सलमान खान का एक्शन राज़ के राज़ से काफी अलग है।
बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे सप्ताह में यानी कि कुल 19 दिनों में एक था टाईगर ने कुल 191 करोड़ का बिजनेस किया था और इस सप्ताह तक इसका कुल बिजनेस 195 करोड़ को पार कर गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सप्ताहांत तक ये फिल्म 200 करोड़ का मार्क पार कर जाएगी। और फिर जल्द ही आमिर खान की फिल्म 3 ईडियट का 200 करोड़ का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।


Click it and Unblock the Notifications











