Box Office Report एक पहेली लीला को पहले दिन मिला ठंडा रिस्पॉंस!
बॉबी खान की एक पहेली लीला को लेकर दर्शकों में उत्सुकता तो काफी देखी गयी लेकिन कहीं ना कहीं फिल्म की रिलीज के समय ये उत्सुकता काफी ठंडी पड़ गयी। पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सन्नी लियोनी की एक पहेली लीला का बहुत ही ठंडा रिस्पॉंस मिला है।
एक पहेली लीला का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और करीब 13 मिलियन से भी ज्यादा इसे व्यूज मिले। निर्माताओं को पूरा यकीन था कि फिल्म को रिलीज के पहले दिन भी कुछ ऐसा ही रिस्पॉंस मिलेगा लेकिन बिल्कुल उसका उल्टा ही हुआ।
Review: सेक्स और अंग प्रदर्शन से बाहर न निकल सकी- एक पहेली लीला
एक पहेली लीला को हालाकि छोटे शहरों में काफी अच्छी ओपनिंग मिली है लेकिन मेट्रो सिटीज में एक पहेली लीला का पहला दिन काफी निराशाजनक नज़र आ रहा है।
Critics Review ग्लैमर इंडस्ट्री में सक्सेस का शॉर्ट कट है शॉर्ट स्कर्ट- एक पहेली लीला
सन्नी लियोनी की फिल्म होने के चते ये उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्ते के खत्म होने तक फिल्म करीब 20-25 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। कानपुर, बरेली आदि शहरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। इंतजार करिये शाम तक का जब फिल्म के सही आंकड़े हमारे सामने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












