Box Office सन्नी लियोनी की एक पहेली लीला ने पहले हफ्ते में कमाए 25 करोड़
सन्नी लियोनी की फिल्म एक पहेली लीला ने पहले हफ्ते में करीब 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अभी भी एक पहेली लीला देखने के लिए लोगों की भीड़ सिनेमाघरों के बाहर जमा हो रही है।
एक पहेली लीला ने दूसरे सप्ताहांत में शुक्रवार को 45 लाख का कलेक्शन किया। उसके बाद शनिवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 60 लाख। फिल्हाल एक पहेली लीला का कुल कलेक्शन है 25.05 करोड़।
अभी भी एक पहेली लीला फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और फिल्म इस हफ्ते 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। उम्मीद है कि एक पहेली लीला इस हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी।
पिछले हफ्ते मिस्टर एक्स रिलीज होने से एक पहेली लीला के कलेक्शन पर कुछ खास असर नहीं पड़ा और इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म ना रिलीज होने के चलते एक पहेली लीला के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications












