एक मैं...वूडी एलेन से प्रभावित है: करण जौहर

आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्माण शकुन बत्रा ने किया है। फिल्म में करीना और इमरान खान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 10 जनवरी को पर्दे पर पहुंच रही है। करण ने कहा कि वो वूडी को बहुत पसंद करते हैं। शकुन ने उनकी शैली से प्रभावित फिल्म जरूर बनायी है लेकिन यह फिल्म किसी की नकल नहीं है।
फिल्म की हीरोईन करीना, फिल्म के हीरो इमरान से बड़ी है, इस बारे में करण ने कहा कि ऐसा लोग सोच रहे हैं लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे तो आप का ध्यान फिल्म के किरदारों की ओऱ ही रहेगा ना कि किरदारों की उम्र पर। दोनों का चयन काफी सोच-समझ कर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











