TRAILER: सोनम कपूर, अनिल कपूर की फिल्म- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

सोनम कपूर, अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। खासकर रियल लाइफ पिता- बेटी.. अनिल कपूर और सोनम कपूर रील लाइफ में बेहतरीन लग रहे हैं। वहीं, फिल्म के डॉयलोग्स भी अच्छे लग रहे हैं।

ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी लेस्बियन लव स्टोरी के इर्द गिर्द घूमती है। लेकिन निर्देशक ने ट्रेलर में उसे राजकुमार- सोनम की लव स्टोरी के साथ कंफ्यूज कर दिखाया है। राजकुमार राव फिल्म में साहिल मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की बात शादी तक पहुंच जाती है.. लेकिन तभी आता है कहानी में ट्विस्ट, जिसे देखने के लिए आपको 1 फरवरी 2019 तक का इंतजार करना होगा।

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Trailer

फिल्म का निर्देशन किया है शैली चोपड़ा धर ने। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है विधु विनोद चोपड़ा ने। कंटेंट के मामले में फिल्म फिलहाल अच्छी नजर आ रही है। वहीं, अनिल कपूर- सोनम कपूर को पहली बार पर्दे पर साथ देखना भी शानदार होगा। सुनने वालों की मानें तो एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा कि कहानी इतनी सशक्त है कि इसे सुपरहिट होने से रोकना मुश्किल होगा।

यहां देंखे फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X