एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा TRAILER 2- अनिल कपूर, सोनम की फिल्म का संस्पेंस
सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में फिल्म की कहानी को थोड़ा और सामने रखा गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प है। खासकर रियल लाइफ पिता- बेटी.. अनिल कपूर और सोनम कपूर रील लाइफ में बेहतरीन लग रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर में हिंदू लड़की, मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी दिखाने से शुरुआत की गई है। लेकिन यह फिल्म हिंदू- मुस्लिम प्रेम कहानी नहीं.. बल्कि दो लड़कियों की प्रेम कहानी दिखाती है। फिल्म की कहानी लेस्बियन लव स्टोरी के इर्द गिर्द घूमती है। लेकिन निर्देशक ने ट्रेलर में उसे राजकुमार- सोनम की लव स्टोरी के साथ कंफ्यूज कर दिखाया है।

जब घरवालों को इस प्रेम कहानी का अंदाजा लगता है.. तो वो कैसी प्रतिक्रिया देते हैं और इस रिश्ते को अपनाते हैं या नहीं, यही दिखाती है एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।
फिल्म का निर्देशन किया है शैली चोपड़ा धर ने। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है विधु विनोद चोपड़ा ने। कंटेंट के मामले में फिल्म फिलहाल अच्छी नजर आ रही है। वहीं, अनिल कपूर- सोनम कपूर को पहली बार पर्दे पर साथ देखना भी शानदार होगा। फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज हो रही है।
यहां देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











