एक, द पावर आफ वन
फिल्म की कहानी में नंदू (बाबी देओल) एक नेता की हत्या के आरोप में फंस जाता है. ट्रेन से भागते समय उसकी मुलाकात शेखर (प्रदीप) से होती है जो कि 14 साल बाद घर जा रहा होता है. तभी पुलिस ट्रेन में आ जाती है और नंदू पर गोली चलाती है. शेखर नंदू को बचाने के प्रयास में मारा जाता है.
इसके बाद नंदू शेखर के गांव जाता है लेकिन उसके दादा से मिलने के बाद सच्चाई छिपा देता है. सब उसे ही शेखर समझने लगते हैं. इसी बीच शेखर के दादा के दोस्त की लडकी प्रीत (श्रेया सरन) और नंदू में प्यार हो जाता है. सी बी आई इंस्पेक्टर राणे (नाना पाटेकर) नंदू की तलाश में गांव आ जाता है.
क्या नंदू इस परिस्थिति से छुटकारा पा सकता है? शेखर के परिवार को क्या नंदू की सच्चाई मालूम पडती है? नंदू और प्रीत के प्यार क्या होता है? नेता का असली हत्यारा कौन है? यह इस फिल्म को देखकर ही पता चलेगा.
फिल्म में नाना पाटेकर, बाबी देओल, श्रेया सरन, चंकी पांडेय, जैकी श्राफ, कुलभूषण खरबंदा, सचिन खेडेकर, जरीना बहाव, उपासना सिंह व जसपाल भट्टी हैं. संगीत प्रीतम का, एक्शन पीटर हीन व कोरियोग्राफर रेमा व पियुष हैं. के सेरा सेरा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन संगीत सीवन कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications