टीवी स्टार एजाज खान बने फिल्मी स्टार
टीवी स्टार एजाज खान अब सिर्फ टीवी स्टार ही नही रहे बल्कि वे फिल्म स्टार भी बन गये हैं. वे धर्मेश दर्शन की फिल्म भंवरा - लव एंड अग्रेसन में बतौर हीरो बनकर आ रहे हैं. यह फिल्म 15 करोड रुपए के बजट से बनाई जा रही है. फिल्म में एजाज के अलावा अन्य टीवी कलाकार मानव गोहिल, संगीता घोष और स्वेता सालवे भी हैं.
एजाज ने टीवी शो काव्यांजलि में काव्य की भूमिका की थी और वे तब से टीवी शो से ब्रेक लेकर फिल्मों में काम पाने के लिए कोशिश कर रहे थे, आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वे फिल्मी हीरो भी बन गये.
ज्ञात हो कि फिल्म की अधिकतर शूटिंग विदेश में आस्ट्रेलिया, कनाडा में और भारत में गोवा और जयपुर में होगी. मुंबई में भी इसकी शूटिंग के लिए फिल्मिस्तान में भव्य सेट लगाया जायेगा और इसकी शूटिंग शीघ्र ही शुरु हो जायेगी.
धर्मेश ने बताया कि यह फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित होगी. उन्हॉंने कहा कि फिल्म के लिए उन्होंने उन टीवी कलाकारों को लिया है जो कि अभिनय में माहिर हैं. टीवी कलाकारों को लेने की सबसे बडी वजह यह है कि टीवी कलाकार फिल्म के लिए अपना काफी समय दे रहे हैं और फिल्म को पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. उन्होंने एजाज की तुलना आमिर खान से करते हुए कहा कि एजाज बेहद अच्छे अभिनेता हैं.
बहरहाल तो टीवी स्टार से बालीवुड का स्टार बनने पर एजाज बेहद खुश हो गये हैं और उनकी खुशी छुपाये नहीं छुपती है.


Click it and Unblock the Notifications