#Alert: फिल्में 3 और धमाके 8....बहुत नाइंसाफी है!

बॉलीवुड में अगले महीने तीन फिल्मों का बोलबाला रहेगा। पहली होगी एम एस धोनी जो कि 30 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और बाकी दो फिल्में होंगी - ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय। हालांकि राकेश ओमप्रकाश मेहरा की मिर्ज़िया भी रिलीज़ हो रही है जिस पर सबकी नज़रें रहेंगी।

लेकिन मुख्य रूप से इन तीन बड़ी फिल्मों पर ही सबकी नज़र है और नज़र भी ऐसी कि आपको एक के बाद एक धमाके मिल सकते हैं। दरअसल, इन तीन फिल्मों के बीच बंटने वाले हैं आने वाली 8 धमाकेदार फिल्मों के ट्रेलर।

eight-major-trailers-await-be-released-in-october

क्योंकि 2016 खत्म हो रहा है और नवंबर दिसंबर में रिलीज़ हो रही फिल्मों के पास अब अपने लिए मार्केटिंग करने और फिल्म के लिए माहौल बनाने का ज़्यादा वक्त नहीं बचा है। इसलिए ले देकर बचता है एक अक्टूबर जिसकी तीन बड़ी फिल्मों पर ही सबकी नज़र है।
[#BreakKeBaad: 100 करोड़ क्लब पर हमला...3 महीने और 10 फिल्में]

फोर्स 2
जॉन अब्राहम स्टारर फोर्स सीक्वल के बारे में दर्शक लगभग भूल चुके हैं और इसलिए फिल्म भले ही नवंबर में रिलीज़ हो रही है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर, एम एस धोनी के साथ अटैच होगा। कम से कम फिल्म के बारे में बात तो शुरू हो।

कहानी 2
विद्या बालन की कहानी 2 को उनके डेंगू की वजह से, डीले हुआ माना जा रहा है लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर अजय देवगन स्टारर शिवाय के साथ रिलीज़ होगा।

डियर ज़िंदगी
शाहरूख खान और आलिया भट्ट की डियर ज़िंदगी 25 नवंबर को रिलीज़ हो रही है और इसके एक महीना पहले, अक्टूबर में करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के साथ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होगा।

रॉक ऑन 2
फिल्म 11 नवंबर को रिलीज़ हो रही है इसलिए अक्टूबर में ही रॉक ऑन 2 का ट्रेलर भी निश्चित रूप से रिलीज़ कर दिया जाएगा।

तुम बिन 2
फिल्म नवंबर में रिलीज़ हो रही है और अभी तक फिल्म का टाईटल सॉन्ग और टीज़र आ चुका है। इसलिए अनुभव सिन्हा की पूरी कोशिश रहेगी कि फिल्म का माहौल अक्टूबर से ही बनना शुरू हो जाए।

दंगल
आमिर खान स्टारर दंगल का ट्रेलर शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल दोनों से ही जुड़ने वाला है।

बेफिक्रे
दंगल से पहले रिलीज़ हो रही है बेफिक्रे ऐसे में उसका ट्रेलर भी किसी बड़ी फिल्म के साथ तो जोड़ा जाएगा।

काबिल
वहीं खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन स्टारर काबिल का ट्रेलर भी शिवाय के साथ ही रिलीज़ करने की योजना बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X