जेल गये संजय दत्‍त तो क्‍या होगा इन 8 फिल्‍मों का?

By Ajay Mohan

मुंबई। फिल्‍म अभिनेता संजय दत्‍त के जेल जाने की खबर आते ही उनके फैन्‍स को बड़ा झटका लगा है। उससे भी बड़ा झटका बॉलीवुड के उन फाइनेंसर्स को लगा है, जिन्‍होंने अपने करोड़ों रुपए संजू बाबा की आने वाली फिल्‍मों में लगा दिया है। इसमें सबसे बड़ा प्रभाव तो उन फिल्‍मों पर पड़ेगा, जिनकी शूटिंग अभी आधी हुई है। अब संजू बाबा को शूटिंग छोड़ कर जेल जाना पड़ेगा।

संजय दत्‍त को सजा सुनाये जाने के बाद उनकी बहन व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्‍त ने एक ही बात कही, "अब मैं कर भी क्‍या सकती हूं।" ट्विटर पर निर्माता निर्देशक महेश भट्ट ने लिखा, "मुझे उम्‍मीद नहीं थी कि कोर्ट संजय दत्‍त की याचिका को इस तरह ठुकरा देगा।" संजय दत्‍त को चार हफ्ते के अंदर सरंडर करना है। ऐसे में फाइनेंसर्स के करीब 220 करोड़ रुपए डूब सकते हैं। जिन फिल्‍मों पर प्रभाव पड़ेगा उनके नाम हैं- जिला गाजियाबाद, शेर, जंज़ीर, पुलिसगीरी, उंगली, घनचक्‍कर, पीके और मुन्‍ना भाई चले दिल्‍ली।

इनमें से जिला गाजियाबाद और जंजीर की शूटिंग आधी से ज्‍यादा पूरी हो चुकी है। वहीं मुन्‍ना भाई चले दिल्‍ली संजय दत्‍त का फेवरेट प्रोजेक्‍ट है, लेकिन अब इस पर पानी फिरता दिख रहा है।

हम आपको बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पहले ही संजय ने अपनी सारी शूटिंग कैंसल कर दी थीं। फिलहाल वो अपने घर पर ही हैं और उन्‍हें अगले एक महीने के अंदर तय करना होगा कि वो कब सरंडर करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X