''ईद पर रिलीज हुई.. इसीलिए फ्लॉप हो गई सलमान खान की ट्यूबलाइट.. ''
जी नहीं.. ऐसा हम नहीं कह रहे.. बल्कि खुद सलमान खान ने कहा है। टाईगर जिंदा है के धमाकेदार से पहले इस साल सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस फ्लॉप दिया है.. जिससे सभी हैरान रह गए थे। कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।
अक्षय कुमार की 'पैडमैन'.. शानदार नई झलक और ट्रेलर का धमाका!
लेकिन हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए कहा कि, ट्यूबलाइट एक शानदार फिल्म है। मैं उसका मजाक बनाता हूं.. लेकिन वह काफी अच्छी फिल्म है।

सलमान खान ने आगे कहा, दरअसल ट्यूबलाइट एक फैमिली फिल्म थी.. और मुझे लगता है कि उसे ईद के समय रिलीज नहीं होना चाहिए था। वह काफी इमोशनल फिल्म थी.. वहां भाई और परिवार से बिछड़ने की बात कही गई थी.. लोग ईद पर एक्शन या खुशी देखना पसंद करते हैं।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











