Runway34: अजय देवगन को सबसे अधिक करोड़ों की मोटी फीस, अमिताभ बच्चन को मिला इतना कम !
बॅालीवुड स्टार अजय देवगन की आगामी फिल्म रनवे 34 रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में बड़ी कास्ट शामिल है। साथ ही रिलीज से पहले सबकी फीस का खुलासा भी हो गया है। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह की यह फिल्म एक असली घटना पर आधारित बताई जा रही है।

अजय देवगन के निर्देशन में बनी हुई यह फिल्म वास्तविक जीवन पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी हवाई अड्डे पर विमान उतराने के लिए किए गए संघर्षों को दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की लाजवाब फिल्मों में से एक होगी। फिलहाल सभी कलाकारों को लेकर फीस की डिटेल सामने आयी है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म में काम करने के लिए किसने कितने पैसे लिए हैं?

अजय देवगन की इतनी फीस
अजय देवगन फिल्म में कई सारी जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। अजय देवगन ने कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका निभाई है। मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन को इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपए की फीस दी गई है।

अमिताभ बच्चन की फीस
इसके बाद बारी आती है बॅालीवुड के सबसे बड़े स्टार अमिताभ बच्चन की। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में वेदांत की भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस दी गई है।

रकुल प्रीत सिंह की इतनी अधिक फीस
साउथ से बॅालीवुड में अपनी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं रकुल प्रीत सिंह भी रनवे 34 में खास भूमिका में दिखाई देंगी। रकुल प्रीत सिंह इस फिल्म में कैप्टन तान्या की भूमिका निभा रही हैं। रनवे 34 के लिए रकुल प्रीत सिंह को 3.5 करोड़ की फीस दिए जाने की रिपोर्ट सामने आयी है।

बोमन ईरानी की इतनी फीस
इसमें कोई शक नहीं कि बोमन ईरानी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें उनकी फिल्मों में अभिनय करते देखना हमेशा एक ट्रीट जैसा होता है। एक बार फिर, वह 'रनवे 34' में अपने फैंस को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कथित तौर पर, अभिनेता अपने रोल के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











