Eid Mubarak: सलमान खान-अजय देवगन समेत सेलेब्स फैंस को किया विश, इस अंदाज में दी बधाई

eid mubarak

Bollywood celebs Eid wishes: दुनिया भर में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी ईद के त्योहार को हर साल की तरह जोर शोर से मना रहे हैं। सलमान खान ने आमिर खान के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को ईदी दे दी।

तो वहीं, फैंस को इंतजार है हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान ईद के मौके पर अपने बंगले मन्नत से अपनी झलक दिखाएंगे। इन स्टार्स के अलावा अजय देवगन से लेकर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर समेत कई सेलेब्स ने फैंस और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि आपके चहेते स्टार्स ने सोशल मीडिया पर किस अंदाज में ईद की बधाई दी है।

सलमान खान की बात करें तो उनकी फिल्म लंबे अरसे के बाद इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुई है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को चांद का दीदार होने के बाद उन्होंने आमिर खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और फैंस को ईद विश किया।

अजय देवगन ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ईद विश किया है। बता दें कि उनकी भी फिल्म भोला हाल ही में रिलीज हुई है जिसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

ऋतिक रोशन ने भी ट्विटर के जरिए अपने फैंस को ईद की बधाइयां दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है- आप सभी खूबसूरत लोगों को ईद मुबारक।

अक्षय कुमार ने आज सुबह ईद की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- ईद के अवसर पर आपके और पूरे परिवार को ईद की बधाइयां। आप सभी को ईद मुबारक।

महेश बाबू ने भी ईद के मौके पर ट्वीट किया है। उन्होंने बेहद खास अंदाज में अपने फैंस को विश किया है।

जूनियर एनटीआर ने भी आज ईद की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है - यह पवित्र अवसर आपके और आपके प्रियजनों के लिए स्वास्थ्य, खुशी और आशा लेकर आए।

बता दें कि शुक्रवार को चांद का दीदार होने के बाद भारत में आज ईद मनाई जा रही है। शिया चांद कमेटी ने इसका एलान किया था। वहीं, कई देशों में 21 अप्रैल को भी ईद मनाई गई है।

Read more about: salman khan ajay devgn bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X