बॉलीवुड स्टार्स ने ट्विटर पर ईद की खुशियां बांटी

अपने नज्मों से सबके दिलों पर राज करने वाले जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है कि मेरे सभी भारतीय भाई और बहनो को ईद मुबारकबात दी है । और लिखा है कि इन त्योहारों वजह से ही हमारी ज़िंदगी खुशियों की चमक बरकरार रहती है।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ईद के इस अवसर पर सबको बधाई दी है यह भी कहा है कि सबके दिलों में प्यार और सदभावना बढ़े और आप सबकी मुरादें जल्द पूरी हो।
अमिशा पटेल ने ट्विटर में ईद की बधाई दी है और सबके सपनों को पूरे होने की बात कही है।
रितेश देशमुख ने ईद मुबारक के साथ सबके तरक्की की बात कही है।
इसके अलावा करन जौहर, देव आनंद, पुनित मलहोत्रा,गायक कैलाश खेर, दीया मिर्जा, नेहा धूपिया, जेनेलिया, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जावेद जाफरी, और संजय सूरी ने भी ईद की मुबारक बात दी है।
फिल्म एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने कहा है कि आज नो डाइटिंग आज मुझे बिरयानी खाना है।
स्पोर्टस स्टार जहीर खान ने कहा है मुझे इस ईद पर घर की कमी खल रही है, आप सभी को ईद मुबारक।
श्रीसंथ ने कहा इस ईद पर आप सभी के सपने पूरे हो और अल्लाह की बरकत आप सभी पर रहे।
इन सभी के साथ हमारी वन इंडिया टीम की तरफ से आप सभी को ईद की मुबारक बात खुदा आप सभी को बरकत दे और आपके सपनों को पूरा करे।


Click it and Unblock the Notifications











