..................... बकरीद 2020- सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ईद मुबारक | Eid al Adha 2020: Salman Khan to Priyanka Chopra, Bollywood says Eid Mubarak - Hindi Filmibeat

Eid al Adha 2020- सलमान खान, अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ईद मुबारक

देश और दुनिया में आज ईद मनाई जा रही है। कोरोना की वजह लोग ईद उल अज़हा की खुशियां के बीच ही मना रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। लोग नमाज, ईद मिलाप की तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं, सलमान खान, अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, सभी बॉलीवुड सितारे भी फैंस को इस खास दिन की मुबारकबाद दे रहे हैं।

सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर से साथ फैंस को ईद मुबारक कहा है। इस तस्वीर में सलमान मास्क लगाकर लोगों को कोरोना से सुरक्षित रहने का संदेश भी दे रहे हैं।

Salman Khan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। वहीं, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को भाईचारे के साथ साथ काविड 19 से भी सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया है।

राष्ट्रपति ने लिखा- 'ईद मुबारक. ईद-उल-जुहा का त्‍योहार आपसी भाईचारे और त्‍याग की भावना का प्रतीक है तथा लोगों को सभी के हितों के लिए काम करने की प्रेरणा देता है. आइए, इस मुबारक मौके पर हम अपनी खुशियों को जरूरतमंद लोगों से साझा करें और कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X