Eid 2024: शाहरुख खान ने दिल खोलकर किया फैन्स का स्वागत, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़

Eid 2024: चाहें कोई त्योहार हो या किंग खान (Shah rukh Khan) का जन्मदिन फैन्स उनके घर के आगे उनकी एक झलक देखने के लिए उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं आज खास ईद के मौके पर शाहरुख खान के घर मन्नत के नीचे फैन्स ने किंग खान का घंटों इंतजार किया। फैन्स के इंतजार को देखते हुए शाम होते ही किंग खान ने अपने फैन्स का दिल खोलकर स्वागत किया। बता दें कि शाहरुख खान हर ईद पर अपने फैन्स से मिलने के लिए बालकनी पर आते हैं। वहीं इस साल भी उन्होंने पुरानी रीत को फॉलो किया और बालकनी से फैन्स को अपना दीदार करवाया।
किंग खान ने मन्नत की बालकनी से कराया दीदार
शाहरुख खान(Shah rukh Khan) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग खान सफेद पठानी कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। इस बार किंग खान का हेयरस्टाइल काफी स्टाइलिश लग रहा है। उन्होंने एक चोटी कर रखी है जिसमें वे काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग खान हजारों की संख्या में आए फैन्स को देख खुश हो जाते हैं और सभी को ईद की बधाई देते हैं। किंग खान को देखते ही फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ जाता है।
फैन्स को दी जमकर बधाई
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही किंग खान लिखते हैं-सभी को ईद मुबारक...और मेरे दिन को इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद। अल्लाह हम सभी को प्यार, खुशी और समृद्धि प्रदान करें। काम की बात करें तो किंग खान इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि शाहरुख खान जवान 2, ऑपरेशन खुखरी, सारे जहां से अच्छा, ब्रह्मास्त्र 2 के साथ ही कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











