Eid पर सलमान खान की एक झलक देखने पहुंचे फैन्स तो पुलिसवालों ने बरसाईं लाठियां, चाहने वालों का हुआ बुरा हाल

Eid 2024: ईद के खास मौके पर इंडस्ट्री के सभी सितारे मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। चाहें आम हो या खास हर कोई ईद को धूमधाम से मनाता है। वहीं ईद के खास मौके पर फैन्स भी अपने सितारों से मिलने के लिए उनके घर के आगे घंटों खड़े रहते हैं और अपने पसंदीदा एक्टर के बाहर आने का इंतजार करते हैं। हर साल ही सलमान खान के फैन्स उनके घर के आगे भीड़ लगा लेते हैं। भाईजान के फैन्स बस उन्हें एक बार ईद विश करना चाहते हैं, लेकिन हाल ही में भाईजान के फैन्स के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सलमान खान की झलक देखने आए फैन्स पर हुआ लाठीचार्ज
जी हां, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान के घर के आगे फैन्स ने भारी भीड़ लगा ली है। भाईजान की एक झलक देखने के लिए फैन्स गर्मी में घंटों से खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक और सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने फैन्स पर जमकर लाठीचार्ज किया था। इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये लाठीचार्ज ही रिटर्न गिफ्ट समझ लो। तो वहीं दूसरे ने कहा फैन्स के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए आखिर वो भी अपने सितारे का घंटों से इंतजार कर रहे हैं।
इस प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी रहेंगे सलमान खान
सलमान खान इस साल जमकर काम में बिजी नजर आने वाले हैं। बता दें कि भाईजान को आखिरी बार टाइगर 3 फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म के अलावा वे नो एंट्री 2, इंशाल्लाह, बुलबुल मैरिज हाल, दंबग 4, धाक और डेविल फिल्मों की शूटिंग में नजर आएंगे। इसी के साथ ही हाल ही में सलमान खान ने अपनी नई फिल्म की भी घोषणा की है। जी हां, ईद के मौके पर उन्होंने 'सिकंदर' फिल्म की अनाउंसमेंट की है। इस पोस्टर के शेयर करने के साथ ही सलमान खान लिखते हैं-इस ईद पर 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' देखें और अगली ईद पर सिकंदर से मिलें... आप सभी को ईद की शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











