ईद के मौके पर बेटों संग आमिर खान ने फैन्स के बीच बांटी मिठाई, लोग बोले- माशाल्लाह...

Aamir Khan Celebrates Eid With Fans: आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है और आपको बता दें कि वह पिछले लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। फैन्स भी उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि अब ईद के मौके पर एक बार फिर आमिर खान सुर्खियों में आ गए हैं और उन्होंने अपने फैंस के साथ में ईद का जश्न मनाया है।
दरअसल आमिर खान का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह बहुत ही सादगी भरे अंदाज में अपने बेटे जुनैद के साथ ईद मनाई। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि आमिर खान का अंदाज देखकर हर कोई उन पर फिदा होने पर मजबूर हो गया है। वह पैप्स और गेट पर खड़े फैन्स के साथ ईद की मिठाई बांटते हुए नज़र आए।
इस वीडियो में आमिर खान की दोनों बेटे साथ में नजर आ रहे हैं। देखा जा सकता है कि जुनैद खान और आजाद खान दोनों ही अपने पिता की तरह ही कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आए। आमिर खान के इस वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनको और उनके पूरे परिवार को ईद की मुबारकबाद भी दे रहे हैं।
इससे पहले आमिर खान अपनी बेटी इरा खान की शादी को लेकर सुर्खियों में आए थे और आपको बता दें कि उन्होंने फंक्शंस के दौरान अपनी उन्होंने अपनी एक्स पत्नी किरण राव के साथ में जमकर डांस किया था। जिस पर हर कोई सवाल भी उठा रहा था और कुछ लोगों ने दोनों की जोड़ी को प्यार भी दिया।


Click it and Unblock the Notifications











