Eid 2023: सलमान खान ने आमिर खान के साथ फैंस को कहा- चांद मुबारक, संगीता बिजलानी ने दिया ऐसा रिएक्शन

Eid 2023: देशभर में ईद की धूम है। सभी एक दूसरे को इस मुबारक मौके की बधाई दे रहे हैं। आम जन से लेकर सेलिब्रिटीज तक ईद सेलिब्रेट करना शुरु कर चुके हैं। इसी मौके पर सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है।
सलमान खान ने कहा- चांद मुबारक
ईद पर एक ओर जहां सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया है। वहीं, दूसरी ओर सुपरस्टार ने अपने दोस्त आमिर खान के साथ एक शानदार सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फैंस को 'चांद मुबारक' कहा है।
संगीता बिजलानी ने दिया रिएक्शन
इस तस्वीर को देखकर जहां कुछ फैंस को 'अंदाज अपना अपना' के अमर- प्रेम की याद आ रही है.. वहीं कुछ इनकी दोस्ती को देखकर निहाल हैं। कुछ फैंस को शाहरुख खान की भी याद आई। लेकिन इसी बीच एक कमेंट जिसने सबका ध्यान आकर्षिक किया है.. वो हैं संगीता बिजलानी। एक्ट्रेस ने भी सलमान खान के पोस्टर पर रिप्लाई देते हुए लिखा- "चांद मुबारक"..
सलमान खान के घर की है तस्वीर
इस तस्वीर में भाईजान एकदम काले सूट में जम रहे हैं तो आमिर खान ब्लू कैजुअल टीशर्ट में दिख रहे हैं। इस पोस्ट को देख उत्साहित फैंस ने भी एक्टर को विश किया है। बता दें, ये तस्वीर सलमान खान के घर की है क्योंकि पीछे दीवार पर उनकी बनी पेटिंग देखी जा सकती है।
ईद पर रिलीज हुई है फिल्म
बता दें, ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस एक्शन- फैमिली एंटरटेनर में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी जैसे कलाकार हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।


Click it and Unblock the Notifications