Eid 2020- सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर- प्रभु देवा के साथ इस कोरियन रीमेक से धमाका?

सुपरस्टार सलमान खान और प्रभु देवा इस समय फिल्म दबंग 3 को लेकर साथ में काम कर रहे लेकिन उनका नाम ईद 2020 में आने वाली फिल्म को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि कुछ समय से लगातार ये खबर चल रही थी कि सलमान खान और प्रभु देवा एक कोरियन फिल्म वेटरन की रीमेक से ईद 2020 में धमाका करेंगे लेकिन वो सारी बातें महज अफवाह साबित हुई थीं। इसके बाद भाईजान के फैंस काफी ज्यादा दुखी हुए थे और उनके मन में सवाल भी चल रहा था कि क्या फिल्म ईद 2020 में रिलीज भी होगी या नहीं?

लेकिन अब सलमान खान के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उनको काफी ज्यादा खुश करने वाली है। बता दें कि सलमान खान और प्रभु देवा एक दूसरी कोरियन फिल्म के साथ नजर आने वाले हैं जिसका नाम The Outlaws है।

salman khan, prabhudeva, dabangg 3, सलमान खान, प्रभु देवा, दबंग 3

मुंबई मिरर की खबर की मानें तो सलमान और प्रभु देवा इस फिल्म की रीमेक के साथ ईद 2020 अपने नाम करने वाले हैं। सलमान खान और ईद का तो काफी पुराना नाता है और उनकी फिल्म के बिना ईद का मजा कुछ फीका हो जाता है।

हालांकि इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन फिल्म तो बनना तय ही लग रहा है। कुछ समय में ही दबंग 3 की शूटिंग खत्म होने वाली है जो कि 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X