आमिर खान की बेटी इरा खान ने ईद पर पहनी साड़ी- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं खूबसूरत PHOTOS
आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ईद के मौके पर इरा खान ने साड़ी पहनी थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी। लोंगो ने इरा के इस लुक को काफी पसंद किया और देखते ही देखते इरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।
इरा ने पोस्ट में बताया कि यह साड़ी उन्होंने खुद पहनी है। इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इरा ने लिखा- मेरी और सफलतापूर्वक पहनी गयी साड़ी की ओर से ईद मुबारक। अपनी मां द्वारा दी गई इस साड़ी में इरा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

कुछ दिनों पहले भी इरा ने साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। वह होम स्क्रीनिंग में साड़ी पहनकर पहुंची थीं। वह लॉकडाउन का फायदा उठा रही हैं और फैमिली संग समय बिता रही हैं। इरा खान की इन तस्वीरों को फैंस ने पसंद किया। तमाम फैंस ने कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ की।


Click it and Unblock the Notifications











