मैं अहंकारी नहीं हूं: अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह बुलंदियों तक पहुंचने के बावजूद खुद को हमेशा एक सामान्य व्यक्ति मानते हैं। उनके अंदर अहंकार की भावना नहीं है। अमिताभ ने अपनी आगामी फिल्म 'शमिताभ' के प्रमोशन के दौरान ये बातें कही। दरअसल इस फिल्म की कहानी दो किरदारों के अहम टकराव पर आधारित है। जिनमें से किरदार अमिताभ निभा रहे हैं, जबकि उनके सामने हैं रांझणा फेम धनुष।

फिल्म ‘शमिताभ' के प्रमोशन के दौरान बिग बी से एक संवाददाता ने पूछा था कि क्या उन्हें भारतीय फिल्मोद्योग का स्टार होने का कोई घमंड है। तो बच्चन ने अपने ब्लॉग पर यह साझा किया कि उन्होंने उसे क्या जवाब दिया।
पढ़ें- अमिताभ बच्चन और रोमांस
बिग बी ने लिखा है, ‘नहीं, हमारे पेशे में अहंकार की स्थिति होती ही नहीं, कम से कम मुझे तो नहीं है, मैं दूसरों की नहीं जानता। मैं अहंकार, स्व-महत्व, दंभ नहीं समझ पाता, मुझे कोई गुरुता नहीं है या मेरे दंभ का कोई संकेत नहीं है, उस शब्द का जो भी मतलब हो।'
इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को एक साधारण इंसान बताया और लिखा कि, ‘मैं आप सभी की तरह ही बिल्कुल साधारण इंसान हूं, अपनी जीविका कमाने के लिए बस दूसरा काम कर रहा है, मुझमें अहंकार की कोई जगह नहीं है।'


Click it and Unblock the Notifications