श्रेयस अय्यर के बच्चे के मां बनीं 26 साल की एक्ट्रेस! खुलेआम ऐसे किया प्यार का ऐलान

Shreyas Iyer Girlfriend: बॉलीवुड और क्रिकेट - जब ये दो दुनिया टकराती हैं, तो खबरें बनना तय है। एक ओर जहां आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के चर्चे जोरों पर हैं, वहीं अब एक और हसीना का दिल एक हैंडसम क्रिकेटर के लिए धड़कने लगा है।
बिग बॉस फेम ईडन रोज हो गईं अय्यर की दीवानी
जी हां, हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 18 की चर्चित कंटेस्टेंट ईडन रोज की, जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया। ईडन का कहना है कि उन्हें श्रेयस अय्यर बेहद पसंद हैं और वो उनके प्यार में पूरी तरह से डूब चुकी हैं। इतना ही नहीं, ईडन ने तो यहां तक कह दिया कि उन्होंने अय्यर को अपने दिल का राजा और अपने फ्यूचर हसबैंड तक मान लिया है।
अय्यर के बच्चों की मां बनने का सपना देखती हैं ईडन
ईडन ने बातचीत में मुस्कुराते हुए कहा कि वो श्रेयस अय्यर को लेकर इतनी सीरियस हैं कि खुद को उनके बच्चों की मम्मी तक मान चुकी हैं। अब इसे क्रश कहें या सच्चा प्यार, लेकिन फीलिंग्स तो रियल लग रही हैं।
वैसे, सोशल मीडिया पर ईडन की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। अपने ग्लैमरस लुक्स और बोल्ड अंदाज़ से वो हमेशा चर्चा में रहती हैं, और अब अय्यर के लिए उनका ये कन्फेशन सुर्खियां बटोर रहा है। अब देखना ये है कि क्या श्रेयस अय्यर तक पहुंचेगा ये पैगाम-ए-मोहब्बत?


Click it and Unblock the Notifications











