पनामा पेपर्स लीक मामले में ED ने ऐश्वर्या राय बच्चन को भेजा समन, विदेश में संपत्ति रखने के आरोप में किया तलब

पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ऐश्वर्या राय बच्चन को विदेश में संपत्ति जमा करने के आरोप में तलब किया है। ऐश्वर्या राय आज दिल्ली के लोकनायक भवन में ED के सामने पेश होंगी। दरअसल पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। जिसमें कई फिल्म कलाकार के नाम भी सामने आए हैं।

बता दें, पनामा पेपर्स की जांच से जुड़े मामले में ऐश्वर्या राय को प्रवर्तन निदेशालय का ये तीसरा समन है। पहले दो मौकों पर वो प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुई थीं। दोनों बार उनकी ओर से पनामा पेपर्स मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के सामने नोटिस के स्थगन की अर्जी दी थी। अब उनको फिर से समन भेजा गया है।

ed-summons-aishwarya-rai-bachchan-in-panama-papers-leak-case

जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय आज भी ईडी ऑफिस में पेश नहीं होगीं। उन्होंने लिखकर ईडी को अपने हाजिर ना हो पाने की जानकारी दे दी है। जिसके बाद अब प्रवर्तन निदेशालय नया नोटिस उनको जारी करेगा।

इस मामले में एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी ED कार्यालय में पहुंचे थे। वे कुछ दस्तावेज भी ED अधिकारियों को सौंपे चुके हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले में उनके पिता अमिताभ बच्चन को भी ED नोटिस देकर बुलाने वाली है।

पनामा पेपर्स लीक मामला

पनामा पेपर्स लीक मामला

पांच साल पहले 2016 में टैक्स बचाने के लिए विदेशों में खोली गई फर्मों को लेकर जारी पनामा की लॉ फर्म मोसैक फॉन्सेका के डॉक्युमेंट्स सामने आए थे। पनामा पेपर्स की इस लिस्ट में करीब 500 भारतीयों के भी नाम हैं। इन दस्तावेजों में ऐश्वर्या, अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल है।

200 देशों के सेलिब्रिटी के नाम फंसे

200 देशों के सेलिब्रिटी के नाम फंसे

ये डेटा जर्मन न्यूजपेपर Süddeutsche Zeitung (SZ) ने Panama Papers नाम से 3 अप्रैल 2016 को रिलीज किया था। इसमें भारत समेत 200 देशों के राजनेता, बिजनेसमैन, सिलेब्रिटी के नाम शामिल थे, जिनपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे। इसमें 1977 से 2015 के अंत तक की जानकारी दी गई थी।

बिग बी के नाम पर 4 कंपनी

बिग बी के नाम पर 4 कंपनी

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन को 4 कंपनियों का डायरेक्टर बनाया गया था। इनमें से तीन बहामास में थीं, जबकि एक वर्जिन आइलैंड्स में थी। इन्हें 1993 में बनाया गया। ऐश्वर्या को पहले एक कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया था। बाद में उन्हें कंपनी का शेयर होल्डर डिक्लेयर कर दिया गया।

20 हजार करोड़ की अघोषित संपत्ति

20 हजार करोड़ की अघोषित संपत्ति

ऐश्वर्या के अलावा उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बताया था कि पनामा पेपर लीक मामले में भारत से संबंधित लोगों के संबंध में कुल 20,078 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X