'इतना गंदा पोज आज तक..' एडी शीरन ने शाहरुख खान के साथ किया सिग्नेचर पोज, बुरी तरह से ट्रोल

शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग ऐसे ही नहीं कहा जाता है। ये अकेले स्टार हैं जिनकी फैन फॉलोविंग विदेशों में भी है। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जोकि एक बार फिर से शाहरुख खान के फैंस को गर्व करने का मौका देने वाला है। दरअसल एक
वीडियो सामने आया है जिसमें एडी शीरन नजर आ रहे हैं। उन्होने शाहरुख खान के साथ उनका सिग्नेचर पोज किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया वो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान इस वीडियो में आइकॉनिक पोज उनको सिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस पोज को एडी शीरन ने काफी अच्छी तरह से किया और इसकी वजह से शाहरुख खान ने उनको झुककर गले भी लगाया। किंग खान यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होने एडी शीरन के सिर पर किस भी किया। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होने लिखा, "दिस इज द शेप ऑफ अस। एक साथ प्यार फैलाना...।" इस वीडियो पर शाहरुख खान के फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले फैंस
शाहरुख खान के एक फैन ने लिखा है, ''क्या अंत में शाहरुख ने सिर्फ किस किया?'' एक ने लिखा, ''भाई चूमने के लिए आगे बढ़ा।'' एक ने लिखा, ''मैंने इस मार्च मल्टीवर्स का काम पूरा कर लिया है। बहुत सारे पागल क्रॉसओवर।'' एक ने लिखा, ''मैंने कभी किसी इंसान को शाहरुख खान का इससे बुरा पोज करते नहीं देखा।'' एक ने लिखा, ''एड शीरन होटल के नीचे आ, आ रहा हूं 10 मिनट में।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन दोनों स्टार्स की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।
वर्कफ्रंट
शाहरुख खान इस वक्त कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैँ। काफी जल्दी ही इन फिल्मों के नाम से पर्दा हटने वाला है। साल 2023 में उन्होने पठान, जवान और डंकी के साथ बॉक्स ऑफिस पर बवाल कर दिया था। साल के सबसे ज्यादा कमाने वाले स्टार बन गए थे।


Click it and Unblock the Notifications