सड़कों पर गाना गाने उतरे Ed Sheeran तो भड़क गई पुलिस, फैन्स के सामने कर दिया ऐसा हाल, VIRAL हो रहा VIDEO

Ed Sheeran

Ed Sheeran came on street to sing song: ब्रिटेन के मोस्ट पॉपुलर सिंगर एड शीरन अपनी बेहतरीन गायकी और अपने खास अंदाज की वजह से फैन्स के दिलों में जगह बना लेते हैं। बता दें कि एड शीरन के लाखों करोड़ों फैन्स भारत में भी हैं। इसी वजह से वह भारत आए हुए हैं। वह लगातार अपने पोस्ट में यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें भारत में कितना अच्छा लग रहा है। कभी वह ऑटो का सफर करते नजर आते हैं तो कभी वह भारतीय म्यूजिक सीखते नजर आते हैं।

लेकिन हाल ही में एड शीरन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एड शीरन बेंगलुरु की सड़कों पर अपनी टीम का साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं और एड शीरन को अपने सामने देख फैन्स बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं और फैन्स एड शीरन का गाना सुनने के लिए सड़कों पर भीड़ लगा लेते हैं। यह नजारा देख बेंगलुरु पुलिस भी आ पहुंची लेकिन एड शीरन के गाने सुनने के लिए नहीं बल्कि उन्हें धमकाने के लिए।

पुलिस ने सबसे पहले आते ही एड शीरन पर गुस्सा जाहिर किया, लेकिन जब एड शीरन ने पुलिस का बातों को नजरअंदाज कर गाना गाना जारी रखा तब पुलिस ने माइक के तार और फेंकने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि एड शीरन के पास वहां अपनी टीम ले जाकर इस तरह परफॉर्म करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन वीडियो में एड शीरन यह भी कह रहे हैं कि उनके पास यहां रहने की अनुमति है, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माना और एड शीरन को तुरंत सड़क पर कॉन्सर्ट करने से रोक।

आपको बता दें कि एड शीरन मैथमेटिक्स टूर के लिए भारत आए हुए थे। वह मदवारा में NICE ग्राउंड में परफॉर्में करेंगे। फैन्स को एड शीरन के कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन उनके बड़े कॉन्सर्ट से पहले इस तरह की घटना देख फैन्स हैरान रह गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ed sheeran entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X