..................... सुशांत केस में ड्रग कनेक्शन, ED ने सौंपी CBI और नारकोटिक्स को रिया चक्रवर्ती की वाट्सऐप चैट ED shares details of Rhea chakraborty whatsapp chats with CBI and NCB this show new drug angle in sushant case - Hindi Filmibeat

सुशांत केस में ड्रग कनेक्शन, ED ने सौंपी CBI और नारकोटिक्स को रिया चक्रवर्ती की वाट्सऐप चैट

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं और ये मामला गंभीर होता जा रहा है। लेटेस्ट जानकारी की मानें तो सुशांत केस में अब ड्रग्स का एंगल भी जुड़ गया है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक व्हट्सऐप चैट सामने आई है। इस चैट से ये अंदेशा लगा है कि वह ड्रग्स का इस्तेमाल और डीलिंग करती थीं। इस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने इस वाट्सऐप चैट को सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंपी है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसे फिल्मीबीट टीम पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी भी सामने नहीं आई है।

सुशांत केस में नारकोटिक्स ब्यूरो भी जांच में ड्रग्स एंगल की जांच में जुट सकती है। डेथ एंगल के बाद मनी लॉन्ड्रिंग और अब ड्रग्स एंगल भी सामने आ रहा है। बता दें ड्रग डीलर का मुद्दा बीजेपी नेता व राज्यसभा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया था। उन्होंने कहा था कि सुशांत केस मे दुबई कनेक्शन भी है। दुबई का ड्रग डीलर अयाश खान सुशांत से 14 जून को मिला था लेकिन क्यों। अब इसके बाद रिया चक्रवर्ती का नाम ड्रग्स डीलिंग से जुड़ता नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X