..................... गौरव आर्या के घर गोवा पहुंची ED, रिया चक्रवर्ती की ड्रग चैट में था नाम- सुशांत केस की नई गुत्थी ED reaches Gaurav Arya residence in Goa link over rhea chakraborty drug chat in sushant singh rajput case - Hindi Filmibeat

गौरव आर्या के घर गोवा पहुंची ED, रिया चक्रवर्ती की ड्रग चैट में था नाम- सुशांत केस की नई गुत्थी

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग का एंगल लगातार सुर्खियों में हैं। सुशांत ने खुद की जान क्यों ली? अभी ये गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि अब ड्रग्स को लेकर भी ईडी व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी (एनसीबी) जांच में जुट चुका है। टाइम्स नाऊ की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने ड्रग चैट मामले को लेकर गोवा के रहने वाले गौरव आर्या के घर पहुंच चुकी हैं।

गौरव आर्य का नाम रिया चक्रवर्ती की लीक चैट में सामने आया था। शक जताया गया कि रिया व गौरव समेत कई नाम हैं जो ड्रग का इस्तेमाल व डीलिंग करते हैं। हालांकि अभी इस आरोप पर ईडी व एनसीबी की जांच होनी हैं। ईडी को ही रिया चक्रवर्ती के फोन से ड्रग चैट मिली थी जिसे ईडी ने सीबीआई और नारकोटिक्स ब्यूरो को सौंप दिया है।

हाल में ही एनसीबी इस मामले में दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई। ये खबरें भी आई कि रिया चक्रवर्ती व शौविक चक्रवर्ती को जल्द ही एनसीबी भी समन जारी कर सकती है। ईडी व सीबीआई के बाद अगला नंबर एनसीबी का है जो कि ड्रग मामले में रिया से पूछताछ कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X