..................... Ed Raids Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Residence And Office - Hindi Filmibeat

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में फिर पड़ी ED की रेड, पोर्नोग्राफी मामले पर चर्चा तेज़

ED Raids On Raj Kundra Residence

ED Raids On Raj Kundra Residence: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर और उनके कारोबारी के यहां पर ED ने छापा मार दिया है। दरअसल ED के यह छापे पोर्नोग्राफी मामले के चलते हुए हैं। यह पूरी कार्यवाही राज कुंद्रा के घर से लेकर दफ्तर और अन्य ठिकानों पर भी की गई है।

खबर तो यह भी आ रही है कि राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा और उनके कर्मचारियों के यहां पर भी ED की रेड पड़ी है। खान की राज कुंद्रा पिछले कई सालों से पोर्नोग्राफी के मामले में फंसे हुए हैं। जानकारी मिली है कि ED ने इस पूरे मामले पर 15 जगह पर छापेमारी की है। इतना ही नहीं इन सब में जो भी पैसे इस देश में इकट्ठे किए गए थे, इन वीडियो के जरिए उसका ट्रांजैक्शन विदेश में किया गया।

इसी तरीके से एक जगह से दूसरी जगह बहुत ही बड़ी मात्रा में पैसे भेजे गए थे। इसी के चलते अब ED इन चीजों की जांच कर रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2021 की जून में भी राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। 2 महीने जेल में काटने के बाद सितंबर 2021 में उनको जमानत मिली थी।

इस पूरे मामले में राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी माना जा रहा है और पुलिस द्वारा भी पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच एक बार फिर से इस पर जांच में जुटी हुई है और राज कुंद्रा की कंपनी हॉटशॉर्ट्स की इस पूरे मामले में भागीदारी का खुलासा हुआ। जब राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई थी तो शिल्पा शेट्टी की लोकप्रियता भी काफी ज्यादा प्रभावित हुई थी

Read more about: raj kundra shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X