सुशांत सिंह राजपूत केस - ED करेगी सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ, सुशांत के फ्लैटमेट
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, श्रुति मोदी और सैमुअल मिरांडा से पूछताछ करने के बाद अब ED उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को 10 अगस्त को पूछताछ के लिए बुला सकता है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ पिठानी वो शख्स थे जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ आखिरी समय तक थे।
वहीं सिद्धार्थ वो पहले शख्स थे जिन्होंने सुशांत की बॉडी को देखा। कमरा तोड़ कर कमरे के अंदर पहुंचने वाले पहले शख्स सिद्धार्थ थे। लेकिन सुशांत की मौत के बाद वो हैदराबाद चले गए। उनसे ज़्यादा पूछताछ नहीं की गई।

सिद्धार्थ का नाम पहली बार लाइमलाइट में आया रिया चक्रवर्ती के कारण। रिया ने अपनी अपील में लिखा था कि सिद्धार्थ पिठानी ने मुंबई पुलिस को एक ईमेल किया है जो उन्हें मिला है।
इस मेल के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी ने लिखा कि सुशांत का परिवार उन पर दबाव बना रहा है कि वो रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान दें। साथ ही उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो सुशांत और रिया के किए जाने वाले खर्चों का भी हिसाब बताएं।
रिया का कहना था कि सुशांत का परिवार उनके खिलाफ गैंग बना रहा है। तब से सिद्धार्थ पिठानी से मीडिया ने काफी सवाल किए हैं और उन्होंने कई बातों के बयान बिल्कुल गोल मोल दिए हैं
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












