ED की जांच में खुलासा, रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत के पैसों का गलत इस्तेमाल, ड्रग्स डील की साजिश !
सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में सीबीआई ने अपनी जांच जारी रखी है। लेकिन इसके साथ ईडी की जांच भी बीते कई दिनों से शुरू है। प्रवर्तन निदेशालय लगातार रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से सुशांत के पैसों के लेनदेन के संबंध में पूछताछ कर रहा है।
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी थी कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती के मोबाइल जब्त किए हैं। उसी के आधार पर जांच अनुसार ईडी को एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है।

रिपोर्ट अनुसार रिया चक्रवर्ती के दो मोबाइल फोन का क्लोन तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के पैसों का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए किया करती थीं।


Click it and Unblock the Notifications