..................... ED Files Chargesheet against Elvish Yadav and Rahul Fazilpuria in wildlife and money laundering case - Hindi Filmibeat

व्लॉग में सांप दिखाना पड़ा एल्विश यादव को भारी, ED ने दाखिल की चार्जशीट, जब्त की संपत्ति

Elvish Yadav

प्रवर्तन निदेशायल यानी कि ईडी ने यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया के खिलाफ गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला मुख्य रूप से प्रोटेक्टेड वाइल्डलाफ- सांप और इगुआना को पर्सनल व्लॉग में इस्तेमाल कर पैसा कमाने से जुड़ा है।

आपको बताते चलें कि एल्विश और फाजिलपुरिया के खिलाफ चार्जशीट राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित ईडी ऑफिस में फाइल की गई है। जबकि दोनों के खिलाफ पहले ही FIR गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में दर्ज की जा चुकी थी। बता दें कि दोनों पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्ट एक्ट 1972 और वाइल्ड लाइफ क्रूरता एक्ट 1960 के तहत कार्रवाई की गई है।

ईडी ने अपनी शिकायत में ना सिर्फ एल्विश यादव का नाम जोड़ा है बल्कि स्काई डिजिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गुरकरन सिंह धालीवाल का भी नाम इस शिकायत में लिखा है। इतना ही नहीं यह सब अपनी गैरकानूनी कमाई को असली दिखाने में लगे हैं जिस वजह से भी उनपर एक्शन लिया जाएगा।

32 बोर एल्विश यादव का गाना आया था जिसमें सांप और इगुआना दिखाया गया था। जो वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्ट एक्ट सेक्शन 51 के तहत पूरी तरह से गैगकानूनी है। बता दें कि ईडी ने जब इस वीडियो की कमाई के बारे में जांचा तब उन्हें पता चला कि 32 बोर के कमर्शियल राइट के लिए स्काई डिजिटल इंडिया ने राहुल यादव यानी कि फाजिलपुरिया को 50 लाख रुपये दिए थे। वहीं स्काई डिजिटल के यूट्यूब के जरिए 1,24,067 रुपये की कमाई हुई और एल्विश यादव के यूट्यूब से 84 हजार रुपये की कमाई हुई।

ऐसे में ईडी का मानना है कि यह कमाई क्रिमिनल एक्टिविटी की कमाई है। ऐसे में अब ईडी ने इस कमाई को तो जब्त किया ही है। राहुल यादव को दिए गए 50 लाख रुपये उनके गांव की जमीन एल्विश यादव के Iबैंक खाते और एफडी और जो यूट्यूब से कमाई हुई थी उसे भी जब्त कर लिया है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X