..................... ED again sent summon to Actress Jacqueline Fernandez for Money Laundering case! जैकलीन फर्नांडिस को फिर मिला ईडी का समन - Hindi Filmibeat

जैकलीन फर्नांडिस को फिर मिला ईडी का समन, हवाला कारोबारी तिहाड़ जेल से करता था कॉल!

बॉलीवुड से अक्सर किसी बड़े सितारे को लेकर कोई ना कोई लीगल खबर सामने आती रहती है। इस वक्त सुर्खियों में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस छाई हुईं हैं जिनको हाल ही में ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर हवाला मामले में 25 सितंबर को फिर तलब किया है। बता दें कि ये मनी लॉंड्रिंग का केस है। इसके बाद से लगातार उनको लेकर कई तरह की खबरें चर्चा में हैं और उनके फैंस परेशान हैं। इसके पहले भी इस मामले को लेकर वो तलब की जा चुकी हैं।

एक बार फिर से उनको हाजिर होने के लिए समन भेजा गया है। आरोप है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नान्डिस को सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल लगातार कॉल करता था। इस दौरान अभिनेत्री से वो इस तरह बात करता था जैसे कि वो काफी बड़ा व्यक्ति है।

jacqueline fernandez, जैकलीन फर्नांडिस

इसके बाद जब उनको सुकेश पर भरोस हो गया था जैकलिन को गुलाब और चॉकलेट उपहार में भेजता था। अब जैकलीन फर्नांडिस के साथ पूछताछ में क्या सामने आता है ये तो 25 सितंबर को ही पता चलेगा।

एक्ट्रेस की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज़ भारतीय नहीं हैं बल्कि वो श्रीलंका मूल की अभिनेत्री हैं। काफी समय पहले वो भारत आईं थीं और उन्होने अपना करियर बॉलीवुड में बनाया है।

अभिनेत्री ने लगभग सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है और इस वक्त इंडिया में ही सेटल हो चुकीं हैं। गौरतलब है कि उनके पास 175 करोड़ का घर है। वर्कफ्रंट पर वो इस वक्त सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म किक 2 को लेकर खबरों में हैँ। जबकि भूत पुलिस भी उनकी एक हालिया रिलीज फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X