'गोमांस खाना हराम है..' सलीम खान का बड़ा बयान, पैंगबर मोहम्मद का नाम लेकर कही ये बात?

Salim Khan

Salim Khan on Beep and Cow- सलमान खान के पिता सलीम खान को भला कौन नहीं जानता है। शोले जैसी तमाम फिल्मों के लेखक हैं और अपनी बातों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पूरे बॉलीवुड में सलमान खान का परिवार काफी अलग है और सारे धर्मों को मानता है।

हाल ही में सलीम खान ने गौ मांस को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। उनका कहना है कि गोमांस हराम है क्योंकि मां के बाद गाय का दूध उनके लिए उत्तम है और ये बाद पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने कही है। सलीम खान का ये बयान खबरों का हिस्सा है।

गौ मांस नहीं खाता परिवार

सलीम खान का कहना है, पैगम्बर मोहम्मद ने माना है कि गाय का दूध मां के दूध का दूसरा विकल्प होता है। इसलिए गाय को मारना हराम है। गोमांस नहीं खाना चाहिए। मेरी पत्नी सुशीला चरक हिंदू है और हमेरा यहां गणेश जी की मूर्ति की स्थापना होती है।''

सलीम खान ने इसके अलावा कहा, ''मैं और मेरा परिवार बीफ नहीं खाता है। जब हम इंदौर में थे और अभी भी कोई बीफ नहीं खाता। सस्ता होने के चक्कर में अधिकतर मुसलमान इसको खाते हैं।'' सलीम खान के इस बयान के सामने आने के बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस बयान के बाद एक यूजर ने लिखा, ''ये परिवार की अपनी एक अलग संस्कार और परवरिश है।'' एक ने लिखा, ''सलीम सर आप बहुत अच्छे इंसान हैं।'' एक ने लिखा, ''बुढ़ापे में सादगी ही अच्छी लगती है।'' एक ने लिखा, ''मेरा फेवरेट जानवर हिरण है मैं हिरणी का दूध पीता हूं हिरण को मैं माता मानता हूं, जय हिन्द।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा है आपके विचार। वैसे मांस तो मांस होता है इसलिए किसी भी जीव का नहीं खाना चाहिए ! कियू की दर्द सभी को होता है वैसे भी सभी धर्म में जीव हत्या पाप है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: salim khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X