अभिनेत्रियों के लिए स्टाइलिंग आसान : प्रिया

1973 की फिल्म 'जंजीर' की रीमेक फिल्म से बॉलीवुड में डिजाइनिंग की शुरुआत करने वाली फैशन डिजायनर प्रिया कटारिया पुरी ने कहा है कि अभिनेत्रियों के लिए स्टाइलिंग आसान है क्योंकि वे उन्हें अपने शरीर पर पूरा भरोसा है।

प्रिया ने फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के लिए डिजाइन किया है।

Priyanka Chopra

टसेल फैशन पुरस्कार के अवसर पर सोमवार को प्रिया ने कहा, "बॉलीवुड की अभिनेत्रियां बहुत विश्वस्त हैं। उनका शरीर अच्छा है और वे विभिन्न तरीके के कपड़े पहनती हैं। इसलिए वह ज्यादा स्टाइलिश हैं और कपड़े आसानी पहनती हैं और आरामदायक तरीके से काम करती हैं।"

'जंजीर' रीमेक में प्रियंका के लिए स्टाइलिंग के बारे में प्रिया ने कहा, "प्रियंका फिल्म में अलग अंदाजों में नजर आएंगी जो दिलचस्प और आकर्ष होंगे।"

अपूर्व लाखिया निर्देशित नई 'जंजीर' में प्रियंका के साथ-साथ दक्षिण भारतीय अभिनेता रामचरण तेजा, माही गिल, संजय दत्त, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी ने भी भूमिका निभाई है। फिल्म छह सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: zanjeer जंजीर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X