विश्वकप के दौरान भी सयाली ने शाइनी को लड़कीबाज बताया था

जब पूरा भारत विश्वकप की मस्ती में चूर था तब ही अभिनेत्री सयाली भगत और महिला निर्देशक पूजा जतिंदर बेदी ने शाइनी को करेक्टरलेस और लड़की बाज करार देकर सनसनी फैला दी थी। निर्देशिका ने बताया है कि शाइनी अक्सर फिल्मी सेट पर लड़कियों को परेशान किया करता था।
सयाली भगत ने कहा था कि फिल्म के सेट पर शाइनी अक्सर उनके पास आने की कोशिश करते थे, उन्हें गले लगाने या फिर हाथ पकड़ने की फिराक में रहते थे। यहां तक की एक बार शाइनी ने सीन डिस्कस करने के बहाने उन्हें प्राइवेट रूम में बुलाकर उन्हें गले लगाने की भी कोशिश की थी। यही नहीं सयाली ने यह भी कहा था कि इंटिमेट सीन करने के पहले शाइनी ने उन्हें अपना हाथ पकड़कर बात करने को कहा।
उनका कहना था कि ऐसा करने से वह ठीक से सीन कर पाएंगी। सयाली ने यह भी बताया कि उन्होंने न सिर्फ सीन से पहले उनका हाथ पकड़ा बल्कि एक कोने में ले जाकर सोहा अली खान और कंगना रनाउत के साथ किए गए इंटिमेट सींस के बारे में भी खुलकर बताया था ।
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि यह बात अप्रैल की है और आज इतने महीने बाद सयाली ने मुकदमा क्यों दर्ज करवाया। अब क्या सच है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि शाइनी के लिए आने वाले दिन अच्छे साबित नहीं होने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











