गोवा फिल्मोत्सव के लिए ई-टिकट सुविधा
राज्य के सूचना सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि दुनिया में पहली बार किसी फिल्म महोत्सव के टिकटों की ई-बुकिंग कराई जा रही है। कुमार ने कहा, "ई-टिकटिंग सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से लोग पंक्तियों में इंतजार करने से बच जाएंगे और अपने घरों में बैठकर ही फिल्म प्रदर्शनों के लिए अपनी टिकट बुक करा सकेंगे। विश्व के किसी भी फिल्म महोत्सव में ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध नहीं रही है।"
आईएफएफआई की स्थानीय मेजबान 'एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा' के सीईओ मनोज श्रीवास्तव कहते हैं कि ई-टिकटिंग से समारोह की सुरक्षा भी बढ़ गई है। श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों का पहचान पत्र देखने के बाद ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ई-टिकट बुकिंग उन्हीं ने कराई थी। इसके अलावा फिल्म प्रदर्शनों में लगातार तीन दिन तक गायब रहने वालों को अगले दो दिन की टिकट बुकिंग कराने से रोक दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ई-टिकटिंग के इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से कई तरह के आंकड़े इकट्ठे करने में भी मदद मिलेगी। उदाहरण के लिए इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की गोवा इकाई की मदद से ई-टिकटिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












