प्रियंका- निक Wedding: ये हॉलीवुड सुपरस्टार होंगे शामिल, प्रियंका चोपड़ा से भी खास दोस्ती
Recommended Video

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करने वाले हैं। प्रियंका ने यह काफी प्राइवेट रखा है। यहां तक की शादी के तारीख की भी ऑफिशियली कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, 29 से 3 दिसंबर तक शादी की रस्में चलने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार और करीबी दोस्तों के साथ कुछ हॉलीवुड सितारे भी इस शादी में शामिल होने वाले हैं। सबसे पहला नाम सामने आया है ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) 'द रॉक' का। बता दें, रॉक निक और प्रियंका दोनों के ही अच्छे दोस्त हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत Dwayne Johnson की फिल्म बेवॉच से ही की थी। इस फिल्म में प्रियंका ने निगेटिव किरदार निभाया था। वहीं, निक के साथ Dwayne ने हाल ही में जुबांजी में साथ काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने मजाक में कहा भी था.. कि उन्होंने ही प्रियंका और निक को साथ मिलाया है।

कोई शक नहीं कि प्रियंका- निक की शादी काफी धमाकेदार अंदाज में होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही प्रियंका पूरी परिवार के साथ जोधपुर पहुंचने वाली है। 29 दिसंबर से 1 दिसंबर तक जोधपुर में ही शादी की सभी रस्में होंगी। फिर दो दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से प्रियंका- निक की शादी होगी.. जबकि 3 दिसबंर को क्रिश्चयन रिवाज से।


Click it and Unblock the Notifications











