अब डराने चले संजय दत्त
मुन्नाभाई की यादगार भूमिका में दर्शकों को गुदगुदाने वाले संजय दत्त अब डराने की तैयारी मे हैं। वह अगली फिल्म 'अलादीन' में एक डरावने खलनायक के रूप में नजर आएंगे।
निर्देशक सुजॉय घोष की इस फिल्म में संजय रिंगमास्टर के रूप में नकरात्मक किरदार निभा रहे हैं। घोष ने कहा, "रिंगमास्टर एक बुरा पात्र है लेकिन मजेदार भी है। वह ऐसा इंसान है जो बुरा होते हुए भी अच्छा है। उसकी हंसी आप को उजाले में डरा सकती है।"
गौरतलब है कि 'अलादीन' में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसी वर्ष अक्टूबर में रिलीज होगी।
aladin अमिताभ बच्चन अलादीन खलनायक बॉलीवुड संजय दत्त सुजॉय घोष bollywood mitabh bachchan riteish deshmukh sanjay dutt sujoy ghosh


Click it and Unblock the Notifications