दशहरे पर होगा एंटरटेनमेंट का डोज डबल, कांतारा चैप्टर 1 के साथ रिलीज होगीं ये धमाकेदार फिल्में, देखें लिस्ट

Dussehra 2025 Movie Release: त्योहार के मौके पर हर किसी को इंतजार होता है कि थिएटर में कोई फिल्म रिलीज हुई हो। जिससे वह फैमिली के साथ एक अच्छा टाइम स्पेंड कर पाएं। तो आपको बता दें कि इस दशहरे पर एक नहीं बल्कि कई फिल्में साथ में रिलीज हो रही हैं। ये हर जैश्चर की फिल्म है जो आपके एंटरटेनमेंट के डोज को डबल कर देगी। चलिए बिना इंतजार किए देखते हैं पूरी लिस्ट।
इडली कढ़ाई
पहले नंबर पर है साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म जी हां, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह फिल्म 'इडली कढ़ाई' आज यानी कि 1 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है। बता दें कि यह फिल्म धनुष के लिए खास है क्योंकि इस फिल्म में धनुष एक्टिंग के साथ ही डायरेक्शन भी कर रहे हैं और इस फिल्म की कहानी को भी उन्होंने ही लिखा है।
कांतारा: चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 इन दिनों जमकर चर्चाओं में है। हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ही फैन्स फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि 125 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म कल यानी कि दशहरे के मौके पर 2 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। यह एक पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी थिएटर में धूम मचाने को तैयार है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जो दशहरे के मौके पर यानी कि 2 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है।
मृत्युंजय
हुसैन शा किरण के डायरेक्शन में बनी फिल्म मृत्युंजय भी रिलीज होने को तैयार है। यह तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में श्री विष्णु और रेखा मोनिका जॉन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 3 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications














