इस हॉट एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे संजय दत्त
गिरीश मलिक निर्देशित फिल्म 'टोरबाज' में संजय दत्त अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आयेंगे
संजय दत्त जेल से बाहर ही एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं। कुछ दिनों के आराम के बाद संजय दत्त फिल्म 'टोरबाज' से एक धमाकेदार कमबैक करने वाले हैं।
बता दें,फिल्म 'टोरबाज' दत्त सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे जो युद्ध में फंसे बच्चों को उम्मीद की किरण देना चाहता है। 'टोरबाज' अफगानिस्तान में स्थित है और यह अफगानिस्तान के आत्मघाती बच्चों की कहानी है। जिन्हें इस मान्यता का प्रशिक्षण दिया गया है कि मरने के बाद जन्नत नसीब होती है।
सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए निर्देशक गिरीश मलिक ने डस्की ब्यूटी चित्रांगदा सिंह को साइन किया है। फिल्म के निर्देशक ने कहा कि वह जल्द ही फिल्म की कास्ट की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। ह्म्म्म सिल्वर स्क्रीन पर चित्रांगदा सिंह और संजय दत्त की जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प होगा।
यहां देखें बॉलीवुड एक्टर्स की फिल्में, जिनमें दिखेगी नई जोड़ी-


Click it and Unblock the Notifications











