पंत ने रखा नाम, दुष्यंत ने की तारीफ, तब बनें अमिताभ
कहते हैं ना कुछ लोग अपनी किस्मत सुनहरे अक्षरों से लिखवा कर आते हैं उन्हीं में से एक हैं अमिताभ बच्चन। जो कवि ह्दय और अभिनय के उपासक हैं लेकिन अब पता चला कि इसके पीछे कारण क्या हैं।
महान कवि हरिवंश राय बच्चने के बेटे अमिताभ बच्चन के बारे में तो आज से कई साल पहले ही भविष्यवाणियां कर दी गयी थीं कि वो बॉलीवुड में ऐसा नाम और शौहरत हासिल करेंगे जहां तक पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है।
मशहूर कवि दुष्यन्त कुमार ने भी अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म दीवार को देखने के बाद कहा था कि यह लड़का बहुत आगे जायेगा। हरिवंशराय बच्चन के कारण कवि दुष्यन्त कुमार अमिताभ बच्चन के घर जाया करते थे लेकिन बचपन में जिस पतले-दुबले लड़के को प्यार से वो दुलारते थे उसके बारे में नहीं जानते थे कि एक दिन यह लडका सदी का महानायक बन जायेगा।
अमिताभ बच्चन की सुपरडूपर हिट फिल्म दीवार की एक्टिंग देखकर कविराज इतने खुश हुए कि उन्होंने अमिताभ की तारीफ करने और हौसलाअफजाई के लिए एक खत लिखा था जिसमें उन्होंने अपने प्रिय अमित की जमकर तारीफ की थी।दुष्यन्त कुमार ने लिखा था कि फिल्म दीवार में अमिताभ ने जो रोल निभाया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाये वो कम ही है। उनका आत्मविश्वास और सजीव अभिनय के आगे शशि कपूर जैसा महानायक भी बौना हो गया। अमिताभ को लिखी गई ये चिट्ठी अब भोपाल शहर में स्थित दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय की शान बढ़ा रही है। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन का नाम अमिताभ कवि सुमित्रानंदन पंत ने रखा था।


Click it and Unblock the Notifications












