'मालगुडी डेज'पर आधारित है 'दस तोला'
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी हालिया रिलीज फिल्म दस तोला को लेकर खासे उत्साहित हैं। मनोज बताते हैं कि ये सीधी-सादी और बेहद मनोरंजक फिल्म है। मनोज के मुताबिक 'दस तोला' टेलीविजन कार्यक्रम 'मालगुडी डेज' पर आधारित है।
बाजपेयी ने बताया, "'दस तोला' फिल्म की कहानी बहुत कुछ 'मालगुडी डेज' से मिलती जुलती है। कहानी के मुताबिक ऐसे ग्रमीण जो छोटे कस्बों में रहते हैं और आपस में काफी प्रेम करते हैं। इसमें मानीवय संबंधों को दर्शाया गया है।" उल्लेखनीय है कि दस तोला इसी शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है।
मालगुडी डेज कार्यक्रम भूतपूर्व राष्ट्रपति और लेखक आरके नारायणन की लिखी कहानियों पर आधारित है। ये कार्यक्रम एक समय दूरदर्शन पर आया करता था। मालगुडी डेज की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी भी बहुत से लोग इंटरनेट के जरिए मालगुडी डेज के पुराने हिस्से डाउनलोड कर देखना पसंद करते हैं।
More from Filmibeat
आरके नाराणन दस तोला फिल्म बॉलीवुड मनोज वाजपेयी मालगुडी डेज bollywood dus tola film maalgudi days manoj bajpei rk narayanan


Click it and Unblock the Notifications












