..................... Dus Ka Dum with Aamir and Imran | आमिर खान पहुंचे 'दस का दम' में - Hindi Filmibeat

आमिर खान पहुंचे 'दस का दम' में

By Staff

Aamir and Salman
क्रिकेट खिलाड़ियों युवराज और भज्जी के बाद सोनी टीवी पर प्रसारित किए जा रहे सलमान खान के क्विज शो 'दस का दम' में इस बार आमिर खान अपने भांजे इमरान खान के साथ नजर आएंगे। इस कड़ी का प्रसारण 4 जुलाई रात 9 बजे किया जाएगा।

इस दौरान सलमान खान फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' की यादें ताजा करते नजर आएंगे। इस फिल्म के गीत गुनगुनाते हुए सलमान मंच पर प्रवेश करेंगे। अपने मजाकिया अंदाज में सलमान ने आमिर का परिचय कुछ इस अंदाज में दिया है, "ये किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। ये पुरुष नहीं, महापुरुष हैं।"

चैनल सूत्रों के अनुसार आमिर ने सलमान और उनके शो 'दस का दम' की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि शो की पहली कड़ी उन्होंने देखी थी, जो उन्हें काफी मनोरंजक लगी।

आमिर ने कहा, "सलमान वास्तविक स्टार हैं, जो हर तरह के किरदार बखूबी निभाते हैं। वह देर से आते हैं, स्टार की तरह बनते-ठनते हैं, जबकि हम समय से आकर स्टूडियो के बाहर खड़े रहते हैं।" शो के दौरान इसका बदला लेते हुए सलमान ने आमिर से कहा, "पता नहीं वह बदला क्यों ले रहे हैं और सवालों के जवाब के लिए मुझे इतना इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।"

शो के दौरान एक छोटा सा कंकाल सलमान और आमिर के करीब आकर गिरता है, जो कहता है कि 'जाने तू या जाने ना' फिल्म के लिए आमिर ने इमरान को मेहनताना नहीं दिया। यह सुनते ही आमिर हंसते हुए कहते हैं, "मुझे भी 'जो जीता वही सिकंदर' के लिए मेहनताना नहीं मिला था। यह उसी का बदला है।"

सवालों के जवाब देने से पहले आमिर सोचते, मनन करते और विश्लेषण करते नजर आएंगे। जीती हुई एक करोड़ रुपये की राशि आमिर 'सरस्वती मैरिट ट्रस्ट' को दान कर देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X