सारा अली खान के लिए जयपुर में शेरों- शायरी करते कहीं दुपट्टा खरीदते तो कहीं जूती खरीदते दिखे विक्की कौशल!

Sara Ali Khan, Vicky Kaushal

Zara Hatke Zara Bachke: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान आजकल अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान यह दोनों जयपुर की गलियों में भी नजर आए।

जी हां, जयपुर की गलियों में सारा अली खान और विक्की कौशल कहीं दुपट्टा खरीदते तो कहीं शेरों शायरी करते तो कहीं कैंडी खाते हुए दिखे। ये दोनों ही 2 जून को रिलीज होने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के लिए खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान कहीं विक्की कौशल तो कहीं सारा अली खान दोनों शेरों-शायरी भी करते दिखे।

शॉपिंग और शेरों-शायरी का वीडियो सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसको पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ''सौम्या एंड कप्पू इन जयपुर।'' आपको बता दें, जरा हटके जरा बचके में सारा अली खान ने सौम्या का किरदार निभाया है। साथ ही विक्की कौशल ने कपिल यानी कप्पू का किरदार निभाया है।

सारा अली खान की इन वीडियो पर 2 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो पर बिपाशा बसु ने जहां हंसी का इमोजी कमेंट बॉक्स में पोस्ट किया है। वहीं सबा पटौदी ने भी दिल और हंसी का इमोजी बनाया है। इसके अलावा भी कई वेरीफाइड अकाउंट ने इस वीडियो पर खूब कमेंट किए हैं।

आपको बता दें, फैंस को सारा अली खान का ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और लोग ये कहते नजर आ रहे हैं, क्या आप फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं या वैकेशन मना रहे हैं, यह समझ नहीं आ रहा। कुछ लोग इन दोनों को इनकी शेरों-शायरी पर हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं तो कुछ फैंस उन्हें जयपुर वेलकम कर रहे हैं और उनकी फिल्म के लिए गुड लक कह रहे हैं।

इसके अलावा भी सारा अली खान ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें जयपुर के लोग विक्की कौशल और सारा अली खान का वेलकम कर रहे हैं, उन्हें माला पहनाते हुए और टीका करते नजर आ रहे हैं। यह दोनों ही जयपुर की महिलाओं के साथ बैठकर मस्ती करते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को भी दो लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

इतना ही नहीं, कुछ घंटों पहले सारा ने एक ओर वीडियो पोस्ट किया था जिसमें जरा हटके जरा बचके फिल्म का गाना तेरे वास्ते के रिलीज की जानकारी दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X