डंकी की शूटिंग के दौरान फैंस ने शाहरुख को किया स्पॉट, भागकर कार में बैठ गए किंग खान!
पठान के अलावा शाहरुख खान अपनी बाकी दोनों फिल्मों को लेकर भी चर्चा का विषय हैं और इस वक्त वो अपनी टीम के साथ शूटिंग कर रहे हैं। शाहरुख खान लंदन में राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं और यूनिट से कई अन्य लीक तस्वीरें वेब पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इस वक्त वहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान दौड़कर अपनी कार में बैठते नजर आ रहे हैं क्योंकि उनको वहां पर खड़ी भीड़ ने पहचान लिया था।
दरअसल अभिनेता का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। शाहरुख खान को देखकर वहां कई मोबाइल निकल चुके हैं और उनको लगातार कैमरे में कैद कर रहे हैं।

इससे पहले की कोई शाहरुख खान के पास आ पाता वो जल्दी से अपनी कार में बैठ गए। डंकी शाहरुख खान की उन फिल्मों में से एक है जिसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इमिग्रेशन ड्रामा
डंकी' के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एक इमिग्रेशन ड्रामा है, जिसमें तापसी और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। ईटाइम्स के मुताबिक, "शाहरुख मुंबई लौट आएंगे और फिर फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब के लिए रवाना होंगे।

शाहरुख बाहरी जगहों पर शूटिंग करेंगे
शाहरुख ने अपनी कुछ फिल्मों जैसे वीर ज़ारा और रब ने बना दी जोड़ी की शूटिंग पंजाब में भी की है। शाहरुख बाहरी जगहों पर शूटिंग करेंगे, मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंजाब में गाना गाएंगे।

बेस्ट फिल्म साबित हो सकती है
डंकी' 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान इस फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म शाहरुख खान के जीवन की बेस्ट फिल्म साबित हो सकती है।

पठान को लेकर बिजी हैं
शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा जवान और पठान को लेकर बिजी हैं जो कि एक्शन फिल्म साबित होने वाली है।

देखिए ये वीडियो
शाहरुख खान आखिरी बार अपनी फिल्म जीरो में नजर आए थे और उनको फैंस के प्यार नहीं मिला था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है..


Click it and Unblock the Notifications