काजोल ने बयां किया अपना सबसे बड़ा दर्द कहा- 2 बार मिसकैरेज होने से टूट गई थी मैं
काजोल और अजय देवगन बॅालीवुड की ऐसे कपल हैं जिन्हें रील और रियल लाइफ में देखना पसंद किया जाता है। ऐसे कई दर्शक हैं जो दोनों की रील जोड़ी के साथ रियल लाइफ रोमांस को भी काफी पसंद करते हैं।
यही वजह है कि पर्दे पर दोनों के साथ आने का इंतजार फैंस को होता है। लंबे समय बाद काजोल और अजय देवगन तानाजी द अनसंग वॅारियर में पति-पत्नी की भूमिका में नजर आयेंगी। शुक्रवार 10 जनवरी को फिल्म रिलीज हो रही है।

काजोल और अजय ने बीते दिनों जमकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन किया। जहां पर दोनों ने फिल्म से लेकर अपने रिश्ते और बच्चों पर भी बात की। ऐसे ही एक इंटरव्यू में काजोल ने अपनी जिंदगी का वो दर्दनाक किस्सा शेयर किया जिस पर उन्होंने कभी बात नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications