चल रही थी शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी, पुलिस ने डाला रंग में भंग, ये था कारण
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने बीते दिन 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया और पार्टी के दौरान मुंबई पुलिस ने आकर पार्टी बंद करवा दी। बता दें कि मुंबई के एक नाइट क्लब रेस्टोरेंट 'अर्थ' में शाहरुख खान के जन्मदिन की पार्टी काफी जोरों पर चल रही थी और तभी पुलिस ने तेज म्यूजिक को बंद करवा दिया। गौरतलब है कि शाहरुख खान तब तक वापस घर जा चुके थे और उनके साथ मौजूद निखिल द्विवेदी, स्वरा भास्कर, बोस्को सीजर और निदेशक आनंद एल राय भी वापस घर जा चुके थे।
बता दें कि कल जीरो का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था और ये शाहरुख खान के लिए डबल खुशी का माहौल थी। बता दें कि शुक्रवार रात को ज्यादा देर तक म्यूजिक बजाने पर पाबंदी है और पुलिस जब शाहरुख खान की प्राइवेट पार्टी में पहुंची तब रात के 3 बज रहे थे।

शाहरुख खान और बाकी सेलेब्स के जाने के बाद शाहरुख के करीबी इस पार्टी को एंजॉय कर रहे थे लेकिन उनको बीच में ही घर जाना पड़ा। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है..
लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। काफी समय के बाद शाहरुख किसी बेहतरीन फिल्म के साथ आ रहें हैं और ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications