विकी कौशल ने शेयर किया 'हैप्पी मैरिज' का सीक्रेट, पत्नी कैटरीना कैफ के बारे में कही ये बात

Vicky Kaushal Katrina Kaif

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शक पसंद करते हैं। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री दिख ही जाती है। विकी कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे के ऊपर प्यार लुटाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं, विकी कौशल ने अपनी पत्नी और सुपरस्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बारे में बात की है।

विकी कौशल ने 'हैप्पी मैरिड लाइफ' और पत्नी कैटरीना कैफ के बारे में बात करते हुए गुड टाइम्स से कहा- 'वोटी पंजाबी बोल लेती हैं थोड़ी-थोड़ी'। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हैप्पी मैरिड लाइफ का एक ही सीक्रेट है कि हमेशा 'हां' कहते रहो। इसके पहले भी विकी कौशल ने खुलासा किया था कि वो अपनी पत्नी को प्यार से साइंटिस्ट कहते हैं।

कैटरीना रखती हैं ख्याल

कैटरीना रखती हैं ख्याल


एक इवेंट में विक्की कौशल ने इसके बारे में बात करते हुए कहा था- आप सभी ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन मेरी बीवी एक चलती फिरती डॉक्टर की तरह है। वह एक वैज्ञानिक हैं। उन्हें बहुत ज्ञान है, लेकिन वह मेरी बहुत मदद करती हैं और हमेशा यह सुनिश्चित करती हैं कि मैं मैं अच्छा खा रहा हूं, अपना ख्याल रख रहा हूं, अच्छी नींद ले रहा हूं और सिर्फ काम करने के लिए इधर-उधर नहीं भाग रहा हूं।

'गोविंदा नाम मेरा' हुई रिलीज

'गोविंदा नाम मेरा' हुई रिलीज

विकी कौशल का ये बयान काफी चर्चा में है और उनके फैंस लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं। विकी कौशल इस वक्त 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विकी कौशल के अलावा भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।

सारा के साथ कर रहे फिल्म

सारा के साथ कर रहे फिल्म

इसके अलावा उनका नाम सारा अली खान के साथ एक फिल्म को लेकर जुड़ रहा है जो कि लक्ष्मण उतेकर निर्देशित कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, कैटरीना कैफ 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ धमाका करती नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X