भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'दुर्गामती' का ट्रेलर हुआ रिलीज, थ्रिलर- हॉरर से भरपूर है कहानी
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी अमेज़ॅन ऑरिजिनल थ्रिलर- हॉरर फिल्म 'दुर्गामती' का शानदार ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वहीं माही गिल, जीशु सेनगुप्ता, करण कपाड़िया के साथ अरशद वारसी अहम किरदारों में दिखाई देगे।
यह फिल्म अशोक द्वारा लिखित व निर्देशित है और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित है जिसे भूषण कुमार की टी-सीरीज़ बैनर के साथ-साथ अक्षय कुमार द्वारा केप ऑफ गुड फिल्म्स बैनर के तहत प्रस्तुत किया गया है। फ़िल्म 'दुर्गामती' का प्रीमियर इस 11 दिसंबर को किया जाएगा।

फिल्म के निर्देशक अशोक अपनी ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म 'भागमथि' (2018) के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर एक सरकारी अधिकारी की अनूठी भूमिका में नजर आएंगी जो एक भयावह साजिश का शिकार बन जाती है। भारत और 200 देशों व क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 11 दिसंबर से अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर 'दुर्गामती' एन्जॉय कर सकते हैं।
हाल फिलहाल में कई फिल्मों के टाइटल को लेकर विवाद किया गया था। इसीलिए, दुर्गामती की रिलीज़ से पहले एहतियातन इसका टाइटल बदल दिया गया है। पहले फ़िल्म का शीर्षक 'दुर्गावती' था, जिसे अब 'दुर्गामती- द मिथ' कर दिया गया। द मिथ भी जोड़ दिया गया है, जिससे किसी तरह की कोई ग़लतफ़हमी ना रहे।


Click it and Unblock the Notifications











